फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच नए मरीज मिले, 503 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
लारवे की तलाश करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले में हर रोज डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिले में पांच नए डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 503 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से कई मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और कई मरीज स्वास्थ्य हो चुके है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घरों में जाकर लारवा तलाश रही है। लारवा मिलने के बाद आसपास के लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अब स्वास्थ्य विभाग कई टीमों को शहर की कॉलोनियों में सर्वे करने के लिए लगाया गया है। टीमों की ओर से जमा हुए पानी की जांच की जाती है और अगर उनमें लारवा मिलता है तो उन्हें नोटिस थमाया जा रहा है और टैंकियों को साफ किया जा रहा है। वहीं नागरिक अस्पताल में भी हर रोज मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक अस्पताल में अब 31 से अधिक डेंगू आशंकित मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें