फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब ठेकों पर हुई लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 लूट मामले में पकड़़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। प्रवक्ता 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव मौजगढ़ व मटदादू के शराब के ठेकों पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, पिस्तौल व डंडे बरामद किए हैं।
आरोपियों की पहचान निशान और अर्शदीप निवासी अबूबशहर, सुखबीर उर्फ बावरा निवासी डबवाली, जसप्रीत उर्फ गौरी निवासी मौजगढ़ व गुरविंद्र सिंह उर्फ रवि उर्फ टीटू निवासी वार्ड नंबर-17 शिव नगर डबवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डबवाली के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि 23 अक्तूबर को अभिजीत वासी गांव सेमरी थाना पाटन जिला पलामु, झारखंड ने शिकायत दी थी कि वह गावं मौजगढ़ में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। शाम के समय ठेके पर दो नकाबपोश युवक आए और पिस्तौल के बल पर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये उठाकर ले गया।
दूसरे मामला 13 अक्तूबर है। इस मामले में नीतीश कुमार निवासी सेलवार तिलहर, जिला चतरा झारखंड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 अक्तूबर की रात को वह गांव मौजगढ़ के शराब ठेके पर बैठा था। उसी समय तीन नकाबपोश लड़के बाइक पर सवार होकर आए। एक लड़के के हाथ में पिस्तौल तथा दूसरे के पास गंडासी थी। इनके बल पर आरोपी गल्ला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि लूट को ट्रेस के लिए एसपी दीप्ति गर्ग ने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किशोरी लाल के नेतृत्व में थाना सदर डबवाली, सीआईए डबवाली, पुलिस चौकी चौटाला, एएनसी स्पेशल स्टाफ व साइबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया। संयुक्त टीम ने सबूत जुटाते हुए पांच आरोपियों काे काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें