फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम सूची जारी, गांव चक्का के राजकीय स्कूल से 11 अध्यापकों ने लिया तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। प्रदेश सरकार की ओर से अध्यापकों की ऑनलाइन तबादला नीति को लागू किया गया है। रविवार को अध्यापकों की प्रथम तबादला सूची जारी हुई है। इसमें कई अध्यापकों ने अपने पसंदीदा स्कूलों का चयन कर लिया है। इसके उपरांत अनेक ऐसे स्कूल वंचित रह गए, जहां पर अध्यापकों ने चयन नहीं किया।
विज्ञापन

इस श्रेणी में गांव चक्का के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर असर पड़ा है।
स्कूल में 325 विद्यार्थियों हैं और यह अध्यापक के 14 पद स्वीकृत किए हैं। इनमें से 11 अध्यापकों ने पहली सूची के अंतर्गत तबादला करवा लिया है। इसके बाद स्कूल में एसएस व गणित के स्थायी अध्यापक रह गए हैं। इसके अलावा एक पीटीआई अध्यापक रह गई हैं। कक्षा छह से आठवीं तक के लिए भी केवल दो अतिथि अध्यापक ही हैं। बताया जा रहा है कि स्कूलों का चयन करने से पहले अध्यापकों ने स्कूलों के बारे में गोपनीय जानकारी हासिल की, जिसके कारण प्रथम ड्राइव में अध्यापकों ने यहां पर आना उचित नहीं समझ। इसकी वजह से 11 पद रिक्त रह गए हैं। इसका असर 325 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ना लाजमी है। सूत्र बताते हैं कि यहां के अध्यापकों के आपसी मनमुटाव के कारण दूसरे अध्यापकों ने इस स्कूल का चयन नहीं किया है। गांव के निवर्तमान सरपंच महेंद्र नारायण जयपुरिया ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को मध्य नजर रखते हुए शिक्षा विभाग दूसरे ड्राइव में अध्यापकों की नियुक्ति करें ताकि पढ़ाई का नुकसान न हो।
विज्ञापन

वर्जन
अभी विभाग की ओर से दो तबादला सूची जारी की जानी है। इसमें कई अध्यापकों के पहुंचने की उम्मीद है। - कृष्ण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें