फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए: पहली अलॉटमेंट लिस्ट में हुए 852 दाखिले, गलत पोर्टल पर आवेदन करने के कारण रुका काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नियम 134-ए के तहत जिले में 196 विद्यार्थियों के दाखिला अभी भी बाकी हैं, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा 15 जनवरी के बाद दूसरे ड्रॉ को लेकर या फिर दाखिला प्रक्रिया पूरी होने को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। ऐसे में विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में कर्मचारी बच्चों से फोन कर संपर्क साध रहे हैं। विभाग ने कर्मचारियों को दो दिन का समय दिया है। दो दिन में पेंडिंग बच्चों से फोन कर दाखिला रिपोर्ट विभाग को सौंपनी है।
विज्ञापन

15 जनवरी शनिवार को कार्यालय का अवकाश होने के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सोमवार को नए निर्देश मिलने थे, लेकिन सोमवार को भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निदेशालय द्वारा द्वारा कोई निर्देश नहीं मिले। वहीं शिक्षा विभाग ने जिले के सभी खंडों के स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें से ज्यादातर स्कूलों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जवाब भेज दिए हैं। स्कूलों द्वारा भेजे गए जवाब में कहा गया है कि इस समय अभिभावक अपने बच्चों को दाखिला देने में रुचि नहीं दिख रहे। वहीं अभिभावकों द्वारा गलत पोर्टल पर आवेदन किया जा रहा है। अभिभावकों द्वारा नियम 134ए के पोर्टल पर आवेदन न कर एमआईसी के पोर्टल पर आवेदन किया जा रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों के दाखिला पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहे है।
कमेटी के सामने आई ये समस्याएं
शिक्षा विभाग द्वारा नियम-134ए के तहत कमेटी का गठन किया गया है। जिसके तहत कमेटी के सदस्य अभिभावकों से फोन पर बातकर दाखिला अपडेट न होने का कारण पूछ रहे हैं। ऐसे में कमेटी सदस्यों के पास समस्या आई है कि अभिभावकों द्वारा सही पोर्टल पर दाखिला के लिए आवेदन नहीं किया गया है। अभिभावकों को दाखिला के लिए नियम 134ए के पोर्टल पर आवेदन करना है, लेकिन अभिभावक एमआईसी पोर्टल पर आवेदन कर रहे है। जिसके कारण विद्यार्थियों के दाखिले पोर्टल पर अपडेट नही हो रहे है।
विज्ञापन

दूसरा ड्रॉ न निकले के कारण अटका काम
शिक्षा विभाग द्वारा पहली अलॉटमेंट लिस्ट के तहत जिला के कुल 1348 विद्यार्थियों का नियम 134ए के तहत चयन किया गया । जिसके तहत 852 विद्यार्थियों के नियम के तहत दाखिले हो चुके है। वहीं 196 विद्यार्थियों के दाखिले अभी भी पेंडिंग है और 298 विद्यार्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। पहली अलॉटमेंट लिस्ट के चयनित विद्यार्थियों के तीसरी तारीख बढ़ने के बाद भी दाखिला न होने के कारण दूसरा ड्रॉ निकल पा रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
वर्जन
अभी तक नियम 134ए के तहत 852 विद्यार्थियों के दाखिला हो चुके हैं। वहीं 196 विद्यार्थियों के दाखिला पेंडिंग है और 298 के दाखिले किसी कारणवश रद्द हो गए हैं। विभाग के कर्मचारी अभिभावकों से फोन पर संपर्क साधकर दाखिला न मिलने का कारण जान रहे हैं।
विज्ञापन

-- अमित मनहर, अतिरिक्त नोडल अधिकारी 134ए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें