फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के रानिया में फायरिंग: पुराने विवाद में पिता-पुत्र ने चलाई गोलियां, एक नाबालिग सहित चार लोग घायल

Thu, 21 Nov 2024 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के रानिया के गांव नहराणा में गोली चलाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक नाबालिग सहित चार लोग घायल हो गये हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के रानिया क्षेत्र के नहराणा गांव में पुराने विवाद के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक पिता-पुत्र ने एक गाड़ी पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक नाबालिग सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन सभी घायलों को निजी अस्पताल लेकर चले गए।

पुलिस की जांच जारी

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस फायरिंग के पीछे के कारणों और हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस विवाद को लेकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें