फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव चामल में 33 केवीए लाइन में हुआ शॉर्ट सर्किट, 22 एकड़ गेहूं जलकर राख

Sun, 12 Apr 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव चामल के खेतों में लगी आग बुझाने के लिए पेड़ों की टहनियां तोड़कर भागते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव पुरानी चामल में 33 केवी लाइन में रविवार सुबह 11 बजे शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे पूर्व सरपंच सहित दो लोगों की 22 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लाइन के जंपर का कोई हिस्सा शॉर्ट सर्किट से टूटकर जमीन पर गिर हुआ है। इसी शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। हालांकि, किसान सतर्कता बरतते हुए बिजली के खंभों व टॉवर के आसपास के क्षेत्र की कटाई कर जमीन को इस प्रकार बना रहे हैं कि कोई चिंगारी पड़ने पर आग न लगे। वहीं, किसानों ने फसल जलने पर नाराजगी जाहिर की और सरकार से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

गांव चामल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से जयचंद कंबोज की 15 एकड़, पूर्व सरपंच विजय कंबोज की 5 एकड़, गुरदीप सिंह की 2 एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें