फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अग्निशमनकर्मी हड़ताल पर, राख हो गई गेहूं की फसल

Sun, 12 Apr 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव जोधपुरिया के खेतों में रविवार को आग लगने से आधा एकड़ गेहूं की खड़ी फसल व एक एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। सूचना पाकर अग्निशमन िवभाग रानियां की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खेत मालिक आत्माराम ने बताया कि वह अपने खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल निकाल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसकी सूचना उसने तुरंत अग्निशमन रानियां को भेजी। जब तक अग्निशमन की गाड़ी खेत में पहुंची तब तक आधा एकड़ गेहूं की फसल व एक एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। विभागीय टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों मेंं खड़ी फसल को जलने से बचाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना गांव नाईवाला के पास लगे तारकोल व कंक्रीट मिक्सर प्लांट में आग लगने की सामने आई। यहां पर कार्य के दौरान तारकोल के ड्रम में आग लग गई। सूचना मिलने पर जब अग्निशमन विभाग की गाड़ी गांव बालासर के पास पहुंची। इससे पहले प्लांट में कार्य कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया।
फायरकर्मी रहे हड़ताल : वहीं, दूसरी ओर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले विभाग के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे रहे। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान गुरमेल सिंह का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं करती वे धरनास्थल से नहीं उठेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को लंबे समय से ठंडे बस्ते में डाल रखा है। अस्थायी होने के चलते उनकी व उनके परिवार की कोई सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को धरनास्थल पर अग्निशमन विभाग से दविंदर सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, दारा सिंह, सुभाष चंद्र, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, चालक सुरेंद्र, सतनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें