संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। बालासर रोड स्थित नाथों वाले मोहल्ले के पास सोमवार दोपहर आग लगने से चार एकड़ गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर एक घंटे की कड़े संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास के मोहल्ले वासियों का कोई नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि बालासर रोड पर जीत राम के खेत में गेहूं की फसल निकालते समय कंबाइन से गेहूं के भूसे में आग लग गई। सूचना मिलते ही विभाग की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के मुताबिक जब कंबाइन गेहूं निकाल कर दूसरे खेत में प्रवेश करने लगी तो अचानक मशीन से चिंगारी गिर गई। इसमें चार एकड़ गेहूं का भूसा जलकर नष्ट हो गया।
अग्निशमन कर्मचारियों का बीते दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। ऐसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभाग की ओर से अग्निशमन कार्यालय रानियां में दो रोडवेज चालक और चार होमगार्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो दिन और रात दो अलग-अलग शिफ्ट में कार्यरत रहते हैं। हालांकि, विभाग के पास आग पर काबू पाने के लिए तीन गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के दौरान केवल एक ही गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच रही है।
फोटो - रानियां05,06 आग लगी खेत का दृश्य और आग बुझाते कर्मचारी।