फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक्सिस बैंक में लगी आग, कंप्यूटर, फर्नीचर व सामान जला, कैश सुरक्षित

Tue, 06 May 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में आग लगने के बाद जानकारी जुटाते अधिकारी। संवाद 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। शहर के सांगवान चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और 35 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक उपकरण, कुर्सी, टेबल व कागजात जल गए। घटना का पता चलने पर बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।





जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सांगवान चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा का अलार्म बजने लगा। बैंक के पास स्थित एक प्राइवेट मॉल के सुरक्षा गार्ड जगजीवन सिंह ने इसकी आवाज सुनी और बैंक के पास आया। उसने देखा कि बैंक के अंदर से धुआं निकल रहा था। इसके बाद उसने डायल इसकी सूचना शहर थाना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इसके आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने बैंक के शटर का ताला तोड़ा और आग को बुझाना शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में करीब 35 मिनट लगे।
विज्ञापन








आग लगने का कारण अभी नहीं चला पता



बैंक में आग लगने के सही कारण पता नहीं लगा है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और बाद में ज्यादा फैल गई। बैंक अधिकारी आग से हुए नुकसान की जानकारी नहीं दे रहे। उनका कहना है कि बैंक में रखा कैश सुरक्षित है। आग से सिर्फ काउंटर, फाइलें व फर्नीचर व बिजली उपकरण ही चले हैं। इमारत की बिजली फिटिंग भी जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन


-











एक सप्ताह बाद शुरू होगी बैंक सर्विस शुरू



बैंक में आग बुझने के बाद बैंक कर्मचारी दिनभर जले हुए सामान को हटाकर सफाई करते रहे। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी रिपोर्ट लेने पहुंचे। सुबह 10 बजे बैंक उपभोक्ता रुपये निकालने या जमा कराने आए तो बैंक का जला हुआ सामान देखकर हैरान रह गए। बैंक अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से कहा कि फिर से काम शुरू होने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें