फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: प्लाई प्रेस मशीन से फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का सामान जला

Sun, 30 May 2021 03:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

आग से 10 से 12 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल की 12 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सिरसा में फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में हिसार रोड स्थित गांव मोरी वाला की एक प्लाई फैक्टरी में प्लाई प्रेस मशीन के कारण आग लग गई। रविवार दोपहर तक दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग लगने से 10 से 12 करोड़ के नुकसान का अंदेशा लगाया जा रहा है। घटना रविवार रात दो बजे की है। मोरीवाला स्थित प्लाई फैक्टरी में कच्चे माल से प्लाई तैयार की जाती है। 

विज्ञापन


प्रेस मशीन अधिक गर्म होने के कारण प्लाई में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण देखते ही देखते आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। इसी दौरान फैक्टरी के बाहर तैनात गार्ड को आग लगने की जानकारी मिली तो गार्ड ने सूचना फैक्टरी मालिक और फायर बिग्रेड को दी। 

इस दौरान सिरसा से चार, डबवाली से दो, ऐलनाबाद से दो और फतेहाबाद से भी दमकल की गाड़ियों मंगवाई गईं। करीब 12 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि आग के कारण करीब 10 से 12 करोड़ का नुकसान हुआ है। अभी आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें