फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से मौसम में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा के पांचवें दिन सुबह से ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप होने के कारण दिनभर लोगों को गर्म हवाओं और लू ने जूझना पड़ा। लू से बचने के लिए लोग गमछों का सहारा लेते हुए नजर आए। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में दो डिगी सेल्सियस गिरावट आ सकती हैं और बारिश होने के आसार है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने गर्मी का अहसास करवाना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए लोग मुंह और हाथों को कपड़े के सहारे धूप से बचाते हुए नजर आए। लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेते हुए नजर आए। अधिक गर्मी होने के कारण दोपहर बाद बाजारों और रोड पर भी पहले के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिली। गर्म हवा होने के कारण दो पहिये वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेयजल और जूस का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें