फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी बिल तैयार करने के आरोप में अग्रवाल सभा के प्रधान सहित पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक करोड़ 77 लाख रुपये के फर्जी बिल तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर डिंग थाना पुलिस ने अग्रवाल सभा सिरसा के प्रधान गौरव गोयल सहित पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। डिंग थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी गौरव गोयल, तेज सिंह, गुरसेवक सिंह, संजीव कुमार व विजय के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मोती नगर हिसार निवासी राहुल गोयल ने बताया कि उसकी सावन सिंह थेहड़ी रोड पर मैसर्ज मां भगवती राइस एंड जरनल मिल है। उसकी फर्म मैसर्ज सुरेश कुमार गौरव गोयल के साथ पिछले कुछ वर्षो से व्यापार हो रहा है। गौरव गोयल अनाज मंडी में खरीद बेच का कार्य करता था।
राहुल गोयल का कहना है कि वह गौरव गोयल के साथ पिछले काफी समय से अनाज खरीद बेच की डिलिंग कर रहा था। सभी खरीद बेच नकद में कभी नहीं हुई। गौरव धान की खरीद के बाबत हमेशा बैंक के माध्यम से ही पेमेंट करता आ रहा था। गौरव के साथ उसकी फर्म की आखिरी खरीद बेच 25 सितंबर 2024 को हुई थी।
विज्ञापन

गौरव को आखिरी भुगतान 26 सितंबर 2024 को 70 लाख रुपये का किया गया। इसके के साथ ही 41 लाख 81 हजार 246 रुपये की राशि उसको अनाज खरीदने के लिए एडवांस दी गई। इसके बाद राहुल ने गौरव को माल भेजने के लिए कहा तो उसने बहना बनाना शुरू कर दिया।





मिलान करने पर 10 बिल फर्जी निकले

राहुल ने गौरव से हिसाब करने को कहा। इस पर गौरव ने कहा कि उसकी फर्म की तरफ तुम्हारा एक करोड़ 77 लाख 37 हजार 418 रुपये बकाया है। इसके बाद राहुल ने 25 नवंबर 2024 को अपनी फर्म के खाते से गौरव की ओर से दी गई खाते की नकल का मिलान किया। इसमें पाया कि जो खाते की नकल गौरव की ओर से दी गई है, उसमें 10 बिल ऐसे पाए गए जिनका माल उसकी फर्म की ओर से कभी रिसीव नहीं किया गया और ये सभी बिल फर्जी निकले। इसके बाद राहुल ने 25 नवंबर 2024 को ईमेल के माध्यम से उन 10 बिलों का माल रिसीव न करने की सूचना दी।





जांच में ट्रक ड्राइवर के दर्ज हुए बयान

राहुल का कहना है कि गौरव के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में फर्जी बिलों का मामला चल रहा है। राहुल ने एक शिकायत 3 जनवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक हिसार के पास लगाई। इसके बाद गौरव ने सभी बिल प्रस्तुत किए। उन बिलों में जिन गाड़ियों की ओर से माल डिलीवर करना दिखाया गया, उनके नंबर भी लिखे हुए थे। इसके मालिक ट्रक ड्राइवर व ट्रैक्टर ड्राइवर को जांच में शामिल किया गया। ड्राइवर ने बयान दिया कि उसकी गाड़ी से कोई भी माल राहुल की फर्म को नहीं भेजा गया है।



परिवार को मारने की धमकी दी

राहुल गोयल का कहना है कि उसने गौरव से अपने पैसे लौटाने के लिए संपर्क किया तो गौरव ने कहा कि मैंने तो मेरी देनदारी के लिए पैसे बचाने और तेरे से पैसे ऐंठने थे। आज के बाद दोबारा मुझसे संपर्क किया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मारकर लाश गायब कर दूंगा, किसी को पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें