फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए एसडीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी सिरसा के एसडीएम राजेंद्र कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने चुनाव को संपन्न करवाने के लिए बनाए जा रहे बूथ संबंधित जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी रानियां के तहसीलदार शुभम शर्मा व ओढ़ां के बीडीपीओ अमन मित्तल, नपा सचिव गिरधारी लाल, सुपरिटेंडेंट दलीप सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन




बूथ संबंधित ली जानकारी, व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

रिटर्निंग अधिकारी राजिंदर कुमार ने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्थाओं जाचें। यदि कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो उसे समय रहते दुरुस्त करवाएं। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जहां पर भी बूथ बने हैं, उनकी खिड़कियां, दरवाजे, शेड आदि समय रहते चेक करवाएं। यदि रिपेयर की आवश्यकता है तो उन्हें समय पर रिपेयर करवाएं।



आपसी तालमेल कर चुनाव करवाए संपन्न

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बना कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएं। उन्होंने ने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी बूथों की फिजिकल चेक करें, बूथों पर एक्जिट और एंट्री की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने नामिनेशन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। चुनाव से संबंधित सारी जानकारियां नगर पालिका, तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव आचार संहिता के नियमों की पालना करवाना सुनिश्चित करें व सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का निवारण करें। उन्होंने सभी आपातकालीन सेवाएं फायर ब्रिगेड व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें