फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खाद स्टॉक गबन मामले में अलीकां पैक्स के सेल्समैन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। अलीकां पैक्स लिमिटेड के खाद स्टॉक गबन मामले में डबवाली सहकारी समिति के सहायक रजिस्ट्रार की शिकायत पर पुलिस ने निलंबित सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेल्समैन जसवीर पर पैक्स में 11 लाख 21 हजार रुपये की डीएपी व यूरिया खाद बिक्री में ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

इस मामले में पिछले कुछ माह पहले सहायक रजिस्ट्रार ऋषि कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए पैक्स अलीका के खाद बिक्री केंद्र अलीका में 652 बैग डीएपी, 1195 यूरिया, अलीका पैक्स के अंतर्गत गांव मौजगढ़ के सेल प्वाइंट से 121 बैग डीएपी व 246 बैग यूरिया तथा तथा लखुआना सेल प्वाइंट में 306 बैग डीएपी व 465 बैग यूरिया स्टॉक में जांच के दौरान कमी पाई गई थी।
इस मामले में जगदीश बिश्नोई मौजगढ़ ने रजिस्ट्रार सहकारी समितियां हरियाणा को शिकायत दी गई थी। इसके बाद जांच कमेटी में वेद प्रकाश निरीक्षक सहकारी समितियां डबवाली, संदीप कुमार उप निरीक्षक सहकारी समितियां रानियां बहादुर सिंह क्लर्क सहकारी समितियां को शामिल किया गया। इसमें स्टॉक में खाद यूरिया कम पाई गई। जिसके बाद सेल्समैन जसवीर जोकि डीसी रेट पर अलीका पैक्स में कार्यरत था। उसके खिलाफ जांच में पाई गई अनियमितताओं की जानकारी सहायक रजिस्ट्रार ऋषि कुमार को सौंपी गई। वहीं इसी दौरान जसवीर के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने से पहले गबन की राशि की वसूली करने के बारे में हिदायत दी गई। आरोपी जसवीर सिंह ने राशि जमा नहीं करवाई। इसके बाद आरोपित को दोबारा 7 दिन का नोटिस दिया गया। उसमें भी उसने राशि जमा करवाने की तरफ किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें