फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ढाणी में घुसकर मारपीट व फायरिंग, कई लोगों पर केस दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। गांव नागोकी ढाणी निवासी एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह व 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रघुवत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपने परिवार के साथ ढाणी में मौजूद था इसी दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ सुखा ढाणी के बाहर आया और शोर मचाते हुए उसके बेटे हरविंदर को धमकियां देने लगा। रघुवत का आरोप है कि फिर हरप्रीत सिंह, उसके पिता कुलवंत सिंह तथा 10-15 अन्य लोग डंडे व अन्य धारदार हथियार लेकर उसकी ढाणी में घुस गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने छत पर खड़े उसके बेटे हरविंदर पर पिस्टल से फायर किया। सूचना देने के बाद जब डायल 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर आई तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मारपीट में घायल रघुवत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रघुवत ने बताया कि इस घटना का उसके पास वीडियो भी है। हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल रघुवत के बयान पर हरप्रीत सिंह, कुलवंत सिंह व 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें