फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आप ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल, एसपी बोले- डीएसपी कर रहे हैं मामले की जांच

Sat, 20 Apr 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में पीड़िता और आप नेता।
विज्ञापन
सिरसा। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता करके पुलिस की नशीली दवाओं को लेकर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एडवोकेट वीरेंद्र कुमार व जिलाध्यक्ष किसान विंग सुरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी रमेश कुमार ने एक महिला को फंसाने के लिए खुद नशा रखवाने के बाद रेड मारकर बरामदगी दिखाई।
विज्ञापन

आप नेताओं ने प्रेसवार्ता के दौरान ऑडियो क्लिप व सीसीटीवी वीडियो भी दिखाए। वहीं, इस मामले में डबवाली पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह का कहना है कि इस मामले में साजिशकर्ता महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच डीएसपी डबवाली कर रहे हैं। जांच के दौरान जो बात सामने आएगी उसी अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आप नेताओं का कहना है कि ये कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली ने की थी। जिस पुलिस कर्मचारी रमेश कुमार का नाम आ रहा है, वह एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली में तैनात है।


बता दें कि एक अप्रैल को गांव तारुआना में एएनसी की टीम ने छापा मारा था। टीम ने मकान में बने तूड़ी के कोठे के अंदर से 1785 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी। आप नेताओं ने बताया कि ऑडियो क्लिप में बातचीत में एक महिला कर्मजीत कौर पुलिस अधिकारी रमेश कुमार को कह रही है कि भाई रमेश, मैंने तेरा काम कर दिया, पशुओं वाले नोहरे में गली हुई तूड़ी पड़ी है कोने में, उसमें लाकर रख दिया है। अब रह गया तुम्हारा काम। जवाब में पुलिसकर्मी रमेश कुमार बोल रहा है कि महिला पर मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार करके साथ ले जाउंगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी साथ ले गई थी पुलिस
आप नेताओं ने सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारी से बात करने वाली महिला कर्मजीत कौर आरोपी के घर के आसपास बार बार स्कूटी पर आ जा रही है। आप नेताओं का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान घर में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी पुलिस अपने साथ ले गई थी। पीड़ित महिला सिमरजीत कौर ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, एसपी डबवाली, आईजी हिसार रेंज व डीजीपी को पत्र लिखकर ऑडियो क्लिप, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाते हुए मामले की जांच कर न्याय की मांग है। आप नेता वीरेंद्र कुमार ने डीजीपी हरियाणा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें