फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को घर पर बुलाकर करते थे भ्रूण लिंग जांच, बिचौलिया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्भवती महिला को घर बुलाकर भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिचौलिये को काबू किया है, जबकि मुख्य आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के टोहाना थाने में बिचौलिये सहित तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. दीपक कंबोज ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच मामले की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने आरोपियों के साथ संपर्क किया और डिकोय को तैयार किया। उन्होंने 30 हजार रुपये में सौदा तय किया और मंगलवार सुबह वे फतेहाबाद पीएनडीटी के नोडल अधिकारी नीरपाल चंद व जमाल पीएचसी के डॉ. संकेत सेतिया सहित मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने बिचौलिया रवि शर्मा से संपर्क किया। रवि डिकोय को अपने घर गीता कॉलोनी में लेकर पहुंचे और 30 हजार रुपये ले लिये। ऐसे में मुख्य आरोपी सतनाम सिंह और उसके साथी मंजीत कौर को शक होने पर वह भ्रूण लिंग जांच के लिए नहीं आए तो रवि ने डिकोय को वापस भेज दिया। इसके बाद टीम ने आरोपी रवि शर्मा को काबू कर लिया और मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने सतनाम सिंह, मंजीत कौर और रवि शर्मा के खिलाफ पीएनडीटी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सतनाम सिंह के खिलाफ पहले दो मामले हैं दर्ज
भ्रूण लिंग जांच करने मामले के मुख्य आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। ऐसे में अब विभाग की ओर से तीसरा मामला भी दर्ज करवाया गया है। इसमें आरोपी अभी फरार चल रहा है। आरोपी गर्भवती महिलाओं को घर पर और अन्य स्थानों पर बुलाकर मशीनों के माध्यम से जांच करते थे।
विज्ञापन

वर्जन
भ्रूण लिंग जांच मामले में टोहाना में कार्रवाई की गई है। इसमें बिचौलिये को काबू किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शक होने के कारण मौके पर नहीं आया। जांच के लिए 30 हजार में सौदा तय किया गया था, लेकिन 28 हजार की रिकवरी हो पाई है। तीनों के खिलाफ टोहाना पुलिस को मामला दर्ज करवाया गया है। - डॉ. दीपक कंबोज, इंचार्ज, पीएनडीटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें