उच्च्तर शिक्षा विभाग ने सत्र 2019-20 के एडमिशन के समय दाखिला फीस में वृद्धि कर दी थी, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग ने बढ़ाई हुई फीस को वापिस करने के लिए नेशनल कॉलेज के खाते में करीब एक करोड़ नौ लाख व राजकीय महिला महाविद्यालय के खातों में करीब आठ लाख 12 हजार रुपये की राशि डाली थी, ताकि विद्यार्थियों से ली गई बढ़ी हुई फीस वापिस की जा सके। दोनों कॉलेजों ने फीस रिफंड के लिए विद्यार्थियों से 25 जनवरी तक उनके बैंक खातों की जानकारी, आधार कार्ड व एडमिशन नंबर की जानकारी मांगी है। 25 जनवरी की शाम तक कॉलेज बैंकों में विद्यार्थियों के खातों की जानकारी भेज देंगे, ताकि फीस रिफंड की जा सके।
नेशनल कॉलेज ने नवंबर में 5198 विद्यार्थियों की फीस रिफंड की सूची तैयार कर बैंक को भेजी थी, जिसमें से करीब 500 विद्यार्थियों की फीस खाता गलत व अकांउट फ्रीज होने के कारण रिफंड नहीं हो पाई। बैंक ने करीब 500 विद्यार्थियों की लिस्ट दोबारा कॉलेज के पास भेजी। अकांउट फ्रीज, ज्वाइंट अकांउट या आईएफसी कोड सही न होने के कारण राशि उनके खाते में नहीं डाली जा सकी। इसके बाद 230 विद्यार्थियों ने सही जानकारी देकर अपनी फीस रिफंड करवा ली थी। लेकिन अभी भी कॉलेज के 270 विद्यार्थियों की फीस रिफंड नहीं हुई। इन विद्यार्थियों को दस्तावेज जमा करवाने के लिए 25 जनवरी तक का समय दिया गया है। नेशनल कॉलेज में फीस रिफंड का नोटिस नवंबर में आ गया था। नवंबर के अंत तक कॉलेज प्रशासन ने पहली लिस्ट जारी की थी।
क्यों हुई देरी फीस रिफंड में देरी
राजकीय महिला महाविद्यालय में दिसंबर से लेकर अब तक तीन सूचियों में बीए व बीकॉम की 1250 छात्राओं की फीस रिफंड कर दी है। राजकीय महिला कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के 430 छात्राओं की सूची 25 जनवरी को जारी होगी, सूची जारी करने से पहले कॉलेज ने विद्यार्थियों से उनके बैंक खातों की कॉपी, आधार कार्ड व एडमिशन रोल नंबर की जानकारी मांगी है। राजकीय महिला के खाते में रिफंड राशि दिसंबर में आई, दिसंबर में परीक्षा के चलते छात्राओं को कॉलेज से फ्री कर दिया था। परीक्षा के चलते भी कम छात्राएं कॉलेज पहुंच रही थी। रिफंड राशि खातों में डालने के दौरान आ रही परेशानियों से बचने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा बैंक खातों को दोबारा जांचा। साथ ही छात्राओं से उनके बैैंक खाते व आधार कार्ड की फोटो कॉपी को जमा करवाने के लिए कहा गया। ताकि फीस रिफंड की राशि खाते में आ जाए।
फीस रिफंड के लिए बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं की सूूची के लिए 25 जनवरी तक दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। 25 जनवरी को छात्राओं की फीस रिफंड की सूची बैंक को भेजी जाएगी।
- नेहरूलाल अरोड़ा, क्लर्क, राजकीय महिला महाविद्यालय।
फीस रिफंड के लिए करीब 270 विद्यार्थियों के खातों की जानकारी ली जा रही है। विद्यार्थियों के खाते सही ना होने के कारण दोबारा दस्तावेज लिए जा रहे हैं।
- कुलदीप अरोड़ा, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, नेशनल कॉलेज।