फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Wed, 09 Dec 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ के प्राइमरी स्कूल में बनी डिग्गी में डूबने से हुई पहली कक्षा के बच्चे की मौत के मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करने बाद उस समय नया मोड़ आ गया, जब सौरव के पिता इंद्रपाल और दादा रामस्वरूप ने थाने में शिकायत देते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


इंद्रपाल ने शिकायत में बताया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही के चलते सौरव की डिग्गी में डूबने से मौत हुई है, जबकि स्कूल स्टाफ अपनी लापरवाही को छिपाने की कोशिश कर रहा है। वहीं स्कूल स्टाफ ने मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरतने से इन्कार किया है।

इंद्रपाल ने शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार को उसके पिता द्वारा इत्तफाकिया कार्रवाई करने के मामले में बच्चे की मौत के चलते सदमे में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर उचित की जाएगी। उधर, स्कूल इंचार्ज महावीर प्रसाद ने कहा कि डिग्गी पर ढक्कन लगा हुआ था और रोजाना की तरह आधी छुट्टी के समय डिग्गी से मिड डे मील के लिए पानी निकाला जा रहा था,  इसी वजह से ढक्कन खुला रह गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन

मौके पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
वहीं उन्होंने कहा कि सौरभ दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर था। सौरभ की स्कूल में मौत होने के बाद मंगलवार को भी कर्मगढ़ स्कूल में विभाग के किसी अधिकारी ने जाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं बड़ागुढ़ा पुलिस ने कहा कि मृतक बच्चे के पिता इंद्रपाल की शिकायत उनके पास आई है, जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मैं किसी मीटिंग में गया हूं, इस मामले में विभाग द्वारा विद्यालय को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया जाएगा।
पवन सुथार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें