फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों का जत्था 2 मार्च को टावर मोर्चा समाना जाएगा

Sat, 28 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) हरियाणा के मुख्य वक्ता गुरप्रीत सिंह संधू ने बताया कि 12 अक्तूबर 2024 से पंजाब के समाना में 400 फीट ऊंचे टावर पर भाई गुरजीत सिंह खालसा सर्वधर्म बेअदबी रोको कानून बनवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। बीकेई हरियाणा ने 24 फरवरी को बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक, चंडीगढ़-समाना रोड पर धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

बीकेई की बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 मार्च 2026 को सिरसा और फतेहाबाद जिले से किसानों का जत्था टावर मोर्चा समाना जाएगा। गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि बीकेई की टीम हमेशा से इस मोर्चे के साथ जुड़ी रही है। हरियाणा से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी इसमें शामिल होते हैं। अमरीक सिंह बाजवा ने बताया कि भाई गुरजीत सिंह खालसा पिछले 506 दिनों से केवल 4.6 फीट जगह में धरना दे रहे हैं, जबकि पंजाब की भगवंत मान सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि खालसा की कई बार तबीयत भी खराब हो चुकी है। संधू ने संगत से अपील की कि सभी धर्म प्रेमी और गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाले ज्यादा से ज्यादा मोर्चे में शामिल हों। इस मौके पर अमरीक सिंह बाजवा, सरदूल सिंह भट्टी, जगमेर सिंह भट्टी, बाबा तारा सिंह, रणधीर सिंह संधू, निर्मल सिंह भट्टी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें