सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव स्पंदन-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सीडीएलयू ने लगातार तीसरे वर्ष यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है।
सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ओवरऑल ट्रॉफी एवं पुरस्कार केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति टंकेश्वर कुमार ने दिए। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार व निदेशक युवा कल्याण डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि सीडीएलयू के विद्यार्थियों ने कुल 16 प्रथम, 7 द्वितीय और 3 तृतीय स्थान प्राप्त किए।