फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे को किसान आज करेंगे टोल मुक्त, प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
टोल प्लाजा से निकलती किसानों की गाड़ी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों संगठनों द्वारा शनिवार को नेशनल हाईवे पर स्थित टोल को आमजनता के लिए मुफ्त करने के एलान को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। दूसरी ओर टोल प्रबंधकों ने किसानों की घोषणा के चलते नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया को सूचित किया हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को किसान संगठनों ने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में बैठक की और नेशनल हाईवे नंबर नौ पर भावदीन टोल प्लाजा और डबवाली के पास खुईयां मलकाना टोल प्लाजा को आमजन के लिए मुफ्त करने के लिए रणनीति बनाई। किसान नेताओं ने अलग-अलग ड्यूटियां लगाई। जिसके तहत डबवाली, रोडी, कालांवाली क्षेत्रों के किसान खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे और टोल को आमजन के लिए मुफ्त करेंगे। वहीं सिरसा और डिंग के आसपास के गांवों के किसान भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। किसान संगठन करीब साढ़े नौ बजे दोनों टोल प्लाजा पर इकट्ठे होंगे और आमजन के लिए मुफ्त में खोलेंगे। किसानों के इस फैसले को लेकर प्रशासन ने दोनों टोल प्लाजा पर पांच ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। एसडीएम सिरसा, एसडीएम डबवाली, तहसीलदार सिरसा व तहसीलदार डबवाली व बीडीपीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जबकि दोनों टोल पर दो डीएसपी व एसएचओ को सुरक्षा व्यवस्था संभालने की कमान सौंपी हुई है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।
सिरसा में दो शॉपिंग स्टोर पर भी होगी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सिरसा में डबवाली रोड पर रिलायंस के दो स्टोर हैं। ऐसे में किसानों के आक्रोश को लेकर प्रशासन इन दोनों स्टोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अलर्ट है। किसान इन दोनों स्टोर के बाहर भी प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं सिरसा में एक रिलायंस पंप भी है। ऐसे में प्रशासन इसको लेकर भी मुस्तैद है। हालांकि युवा किसान नेता मैक्स साहुवाला का कहना है कि किसान जत्थेबंदियों ने केवल नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा को ही आमजन के लिए मुफ्त करने के निर्देश दिए है। इसलिए टोल पर ही इकट्ठा किया जाएगा। रोडी, कालांवाली और डबवाली के किसान खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें