फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झोतड़ से फतेहपुरिया रोड पर बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मुकेश कुमार निवासी फतेहपुरिया नियामत खां ने बताया कि वह सेठ देवीलाल निवासी जोधपुरिया के यहां पल्लेदारी का काम करता है। उसने बताया कि एक दिसंबर की सांय को मेरा भाई मंगलाराम गांव से नरमे की ट्राली भरकर वापस घर जा रहे थे। मेरा भाई मंगलाराम सेठ देवीलाल के साथ बाइक पर बैठा था, जबकि वह अन्य साथी के साथ बाइक पर उनके पीछे जा रहा था। देवीलाल घर जाने की जल्दी में बाइक को तेज रफ्तार से चला रहा था, कुछ दूरी पर जाकर बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे जा गिरा। हादसे में दोनों को काफी चोटें आई। उसके भाई को सिरसा उपचार के लिए भेज दिया। सेठ देवीलाल ही उसके भाई का उपचार करवा रहा था। बीती रात्रि को जख्मों का ताव न सहते हुए उसके भाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें