फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग न लेने को लेकर आज किसान कॉलेज और स्कूलों में किसान करेंगे अपील

विज्ञापन
खेल स्टेडियम में धरने पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसान सोमवार को विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों व विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग न लेने की अपील करेंगे। इस दौरान किसान स्कूल संचालकों व विद्यार्थियों से इस आंदोलन का समर्थन करने की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन

इसे लेकर किसानों की चार टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें सोमवार को अलग-अलग विद्यालयों व महाविद्यालयों में जाएंगी। इस दौरान ये संस्थान अधिकारियों और विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें किसानों के साथ खड़ा होने के लिए कहेंगे। बता दें कि रविवार को भी किसानों ने गांव हंजिरा, कुताना और नाथुसरी चौपटा में चल रही खेल प्रतियोगिता में पहुंचे विभिन्न गांवों के खिलाड़ियों और ग्रामीणों को किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए अपील की। इस मौके पर किसान नेता बाबा गुरदीप सिंह, लखा सिंह अलिकां, गुरमंगत सिंह, सुखविंद्र सिंह, प्रगट सिंह, हंजिरा सरपंच हरिराम व अन्य किसान उपस्थित रहे।
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का रूट किया तय
26 जनवरी को लेकर किसानों द्वारा शहर में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए पक्का मोर्चा धरनारत किसानों ने रूट तय कर दिया है। ट्रैक्टर परेड शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में शुरू होकर सेक्टर, हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड से ओवरब्रिज, लालबत्ती चौक, सांगवान चौक, दी सिरसा क्लब, अनाज मंडी का गेट नंबर चार, कबीर चौक, नागरिक अस्पताल रोड से बाइपास रोड होते हुए बाबा भूमण शाह चौक से खेल स्टेडियम में ट्रैक्टर परेड समाप्त होगी।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में खिलाड़ी खुशविंद्र कौर फहराएंगी तिरंगा
पक्का मोर्चा धरना स्थल पर आयोजित होने वाले ट्रैक्टर परेड के आरंभ से पहले लकड़ावाली की कबड्डी खिलाड़ी खुशविंद्र कौर सुबह 9.58 पर खेल स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगी। जिसके पश्चात किसान ट्रैक्टर परेड लेकर शहर में रवाना होंगे।
शांतिपूर्ण तरीके से परेड निकालने की अपील
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले किसानों, युवाओं, समाजसेवियों और अन्य सदस्यों को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए पक्का मोर्चा धरनारत किसानों ने अपील की है। वहीं बाबा गुरदीप सिंह ने कहा कि परेड के दौरान कोई भी शरारती तत्व इसमें शामिल न हो। शहर में परेड के कारण अन्य लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
दिनभर दिल्ली के लिए रवाना होते रहे किसान
दिल्ली में निकाली जाने वाले ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिनभर सिरसा के हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली बार्डरों के लिए रवाना होते रहे। वहीं युवाओं में भी ट्रैक्टर परेड को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उधर जिले में भी किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड को लेकर जनसंपर्क अभियान और ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से ट्रैक्टर परेड में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें