33 केवी सब-स्टेशन रोड़ी में हुए ब्लास्ट के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में 4 गांवों के किसान अपनी फसलों को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग की टीम लगी हुई है। इस कार्य में कुछ किसान भी टीम का सहयोग कर रहे हैं, ताकि आपूर्ति शीघ्र बहाल हो और उनकी फसलों को पानी मिले। बता दें कि बीती 23 जुलाई को 33 केवी सब-स्टेशन में मरम्मत कार्य उपरांत जांच करते समय अचानक बलास्ट होकर आग लग गई थी। जिसके बाद से नजदीकी गांव लहंगेवाला व फग्गू के सब-स्टेशनो से गांवों की तो आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन रोड़ी, सुरतिया, मलड़ी व मत्तड़ सहित 4 गांवों की खेतों की आपूर्ति बंद कर दी गई। ये आपूर्ति पिछले 10 दिनों से बंद होने के चलते किसान अपनी फसलों को लेकर चिंता चिंतित हैं। मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों के मुताबिक आपूर्ति बहाल होने में अभी समय लग सकता है। स्थिति ये है कि किसान हर रोज बिजली घर में आकर कर्मचारियों से आपूर्ति बहाल होने बारे पूछते हैं तो कर्मचारियों का जवाब होता है कि वे लगे हुए हैं। कुछ किसान पूरा दिन बिजली घर में रहकर कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति अति शीघ्र बहाल हो सके।
जरनेटर भी नहीं मिल रहे किराए पर---
किसान गोरा सिंह, राम आसरा, राज सिंह, जगराज सिंह, काला सिंह, हरबंत सिंह व मुंशीराम ने बताया कि विद्युत आपूर्ति पिछले 10 दिनों से ठप्प पड़ी है। ऐसे में फसलों को बचाना दुश्वार हो गया है। उन्होंने बताया कि धान की फसल को ज्यादा पानी की जरूरत रहती है और विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने से वे जरनेटर किराए पर लेकर अपनी फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि जरनेटरों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण रोड़ी क्षेत्र में जरनेटर कम पड़ गए हैं। ऐसी स्थिति में किसान साथ लगते पंजाब क्षेत्र से जरनेटर किराए पर ला रहे हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें खाली जरनेटर का 70 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराया देना पड़ रहा है और डीजल का खर्चा अलग।
सरकार नहीं दे रही ध्यान---
किसानों ने बताया कि सब-स्टेशन में बलास्ट होने का कारण जर्जर ईमारत का होना है। ये ईमारत तकरीबन 52 साल पुरानी है। स्थिति ये है कि ईमारत जर्जर होने के चलते जगह-जगह से ्छत टपक रही है। इसी के चलते मशीनों में पानी घुसने के कारण बलास्ट हुआ था। इसके अलावा ईमारत के जर्जर होने के चलते कई बार हादसे होते-होते टले हैं।
कोट्स---
कार्य में टीम लगी हुई है। उम्मीद है कि आपूर्ति शीघ्र ही बहाल हो जाएगी। ट्राई लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हां, ईमारत काफी जर्जर है। जिसकी वजह से दिक्कत आना स्वाभाविक है। हमने उच्चाधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर भेज रखा है।
र --रवि कुमार, एसडीई, कालांवाली।
फोटो 20