फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, धरना देकर की नारेबाजी

Wed, 11 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 किसान नेता ट्रेड डील की प्रतियां जलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के खिलाफ बुलंद की आवाज
विज्ञापन

फोटो 68,69


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने मंगलवार को अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में लघु सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे और ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

किसान नेता भूपेंद्र वेदवाला के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों के साथ शहर में पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति के खिलाफ नारे लगाए और ट्रेड डील को किसान विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना था कि इस तरह के समझौते से देश के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि विदेशी कृषि उत्पादों के आयात से देश के किसानों की फसलों के दाम प्रभावित हो सकते हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो सकती है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए लघु सचिवालय का मुख्य गेट बंद कर दिया गया था। किसान मुख्य गेट के बाहर ही अपने ट्रैक्टरों के साथ खड़े होकर विरोध जताते रहे। कुछ देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

नहीं जागी केंद्र सरकार तो करेंगे आंदोलन
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर किसानों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र सरकार किसानों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें