फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसूजोधा में किसान काले झंडे लेकर धरने

विज्ञापन
Farmers protest with black flag in Desujodha - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि विधेयकों के विरोध में किसानों ने देसूजोधा गांव में वीरवार को काले झंडे लेकर धरना प्रदर्शन किया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को डबवाली के गांवों में कृषि विधेयकों के प्रति लोगों को जागरूक करना था, लेकिन देसूजोधा में किसानों के विरोध के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन

गांव देसूजोधा स्थित बस स्टैंड के सामने गुरप्रेम सिंह, रूपिंदर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए किसानों ने कृषि विधेयकों के विरोध में धरना दिया। धरनारत किसानों ने मांग की कि खराब हुई नरमा की फसल का जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और कृषि विधेयकों को तुरंत वापस लिया जाए। किसान नेताओं ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला उनके गांव में आएंगे तो वे उनको काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे, क्योंकि उनके भाई दुष्यंत सिंह चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं और फिर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
किसानों की समस्याओं का करवाया निदान : मटदादू
सिरसा। जेजेपी प्रवक्ता रणदीप सिंह मटदादू ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने सुबह गांव रिसालियाखेड़ा से दौरे की शुरुआत करते हुए रत्ताखेड़ा, राजपुरा, मुन्नावाली, अबूबशहर सहित कई गांव पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें भी सुनीं और उनका निदान भी करवाया। रणदीप सिंह ने बताया कि जहां पर किसान धरनारत थे, वहां दिग्विजय सिंह नहीं गए। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखकर दिग्विजय चौटाला ने अपना रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चरणजीत सिंह, गुरसेवक भुल्लर, अनमोल दीप, मनदीप सिंह और अमन सग्गू मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें