फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से बुक की इनोवा, सिरसा पहुंचने से पहले ले उड़े चार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव हांडीखेड़ा से चार युवक एक चालक की इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ का रहने वाला विजय किराये पर गाड़ी चलाता है। विजय ने बताया कि जब वह चंडीगढ़ में था, उस समय चार युवक उसके पास आए और उससे कहा कि उन्हें सिरसा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना है। इस पर विजय अपनी इनोवा गाड़ी लेकर चारों युवकों के साथ सिरसा के लिए रवाना हो गया। सिरसा पहुंचने से कुछ पहले वह लघुशंका के लिए गांव हांडीखेड़ा में रुका। जैसे ही वह गाड़ी से उतरा तो पीछे से चारों युवक उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। सदर थाना एसएचओ अमित बैनीवाल ने बताया कि विजय के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और चारों युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें