फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों ने हिसार-घग्घर ड्रेन, बिजली-पानी और मुआवजे पर लघु सचिवालय घेरा

Sat, 11 Jul 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में किसान प्रदर्शन करते हुए
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति और पगड़ी संभाल जट्टा के बैनर तले किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फोटो - 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। उन्होंने हिसार-घग्घर ड्रेन की स्थायी व्यवस्था, बिजली-पानी, फसल बीमा और ट्यूबवेल कनेक्शन जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति और पगड़ी संभाल जट्टा के बैनर तले किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी के ज्ञापन लेने नहीं पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। बाद में डीडीपीओ बलजीत चहल ने किसानों से ज्ञापन लिया। इससे पहले किसान शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में एकत्रित हुए थे। वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए वे लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने हिसार-घग्घर ड्रेन की समस्या को वर्षों पुराना बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बरसात में ड्रेन का पानी गांवों, खेतों और ढाणियों में तबाही मचाता है। सरकार और प्रशासन स्थायी समाधान करने में विफल रहे हैं। नथवान ने बीमा कंपनियों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
मनदीप ने कहा कि किसानों से प्रीमियम वसूला जाता है लेकिन नुकसान होने पर मुआवजा देने में टालमटोल की जाती है। शाहपुरिया गांव का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि प्रीमियम काटने के बाद भी बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया गया।
नथवान ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली टावर लगाने के लिए किसानों की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन कौड़ियों के भाव अधिग्रहित की जा रही है। गांव वेदवाला में गलत मूल्यांकन कर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा, लंबे समय से लंबित ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन, खाद की कालाबाजारी, बढ़ते बिजली बिल और कृषि संबंधी अन्य समस्याओं को भी उठाया गया। किसान नेताओं ने मनरेगा के तहत ग्रामीण रोजगार के अवसर खत्म होने का आरोप लगाया। मनदीप नथवान ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार-घग्घर ड्रेन के मुद्दे पर जल्द ही बड़ा जन आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें