फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छह दिन से रोड़ी खरीद केंद्र पर किसानों का डेरा, 1300 क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी आवक

Fri, 02 Oct 2026 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी। रोड़ी खरीद केंद्र पर धान के ढेर बढ़ते जा रहे हैं लेकिन खरीद शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। किसान छह दिनों से फसल लेकर केंद्र पर डटे हैं। खरीद शुरू नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र पर अब तक करीब 1300 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी परिसर में फसल का ढेर लगातार बढ़ रहा है। वहीं धान की कटाई का सीजन भी जारी है। ऐसे में रोजाना और किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।
किसानों को अब मंडी में जगह कम पड़ने की चिंता सताने लगी है। किसान रामसिंह, राकेश, संदीप व अन्य ने बताया कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो नई फसल रखने के लिए जगह की समस्या खड़ी हो सकती है। इससे किसानों को अपनी उपज उतारने और सुरक्षित रखने में दिक्कत आएगी। उन्हें मंडी में लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

किसानों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द खरीद शुरू करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि खरीद शुरू होने से मंडी में जमा फसल का निस्तारण होगा और आगे आने वाली उपज के लिए भी जगह बन सकेगी।

केंद्र में करीब 1,300 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। उपायुक्त की अध्यक्षता में मिल संचालकों के साथ बैठक होनी थी। अब बैठक के बाद ही खरीद केंद्रों के लिए मिलों का आवंटन किया जाएगा। सोमवार तक धान की खरीद शुरू होने की उम्मीद है। - तरसेम सिंह, मंडी सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें