फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैंक अधिकारी बनकर दो लोगों से ठगे 16.19 लाख रुपये

Fri, 02 Oct 2026 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 29 से 30 सितंबर के बीच उसके बैंक खाते से करीब 14 लाख रुपये निकल गए। इसके बाद उसने साइबर थाना पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं ऐलनाबाद क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि 29 सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और नया क्रेडिट कार्ड जारी करने की बात कही। इस पर पीड़ित ने पहले से जारी क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी साझा कर दी। इसके बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड से करीब 2 लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए।
जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि साइबर थाने में आने वाली शिकायतों की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें