फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस शोरूम के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डबवाली रोड स्थित रिलायंस शोरूम के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कृषि कानूनों और विभागों के निजीकरण के विरोध में किसानों ने निजी कंपनियों के शोरूम को बंद करने का एलान किया है। वहीं डबवाली रोड स्थित रिलायंस शोरूम में पहुंचकर किसानों ने संचालकों को एक दिन का अल्टीमेटम देकर शोरूम बंद रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख, गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार अंबानी और अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की बली चढ़ा रही है। किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार किसानों पर कृषि कानून थोप रही है।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसान निजी कंपनियों के शोरूम को खुलने नहीं देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि शोरूम संचालकों से बातचीत कर उन्हें एक दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इसके बाद भी शोरूम बंद नहीं होंगे तो किसान शोरूम के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें