ग्रामीणों के अनुसार, वैदवाला गांव के खेतों से बड़ी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिसके लिए जगह-जगह टावर लगाए गए हैं। सरकार की ओर से इन टावरों के लिए मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन किसान राशि से संतुष्ट नहीं हैं। इसी मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
खेतों से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनों के टावरों के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को सिरसा के वैदवाला गांव में किसानों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसान नेता भूपेंद्र सिंह सबसे पहले बिजली टावर पर चढ़ गए। इसके बाद एक दिव्यांग युवक भी टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते कई अन्य किसान नेताओं ने भी टावर पर चढ़कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि हाईटेंशन बिजली लाइनों और टावरों के लिए उन्हें तय मानकों के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश के अन्य जिलों, विशेषकर सोनीपत में किसानों को अधिक राशि दी गई है, जबकि सिरसा के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और डीएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। वहीं, बिजली निगम की टावर से संबंधित तकनीकी टीम और कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन किसानों ने विरोध करते हुए उन्हें ऊपर चढ़ने से रोकने की बात कही।