फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कल से शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाएं, छह केंद्र बनाए

Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा खेरपुर स्कूल की फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होंगी। सिरसा जिले में परीक्षाओं के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार सभी केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिले में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जुलाई को संस्कृत, उर्दू और संस्कृत साहित्य की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसी दिन आईटी एंड आईटीईएस (एनएसक्यूएफ), होम साइंस, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, एनिमल हसबैंड्री, फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन तथा म्यूजिक हिंदुस्तानी जैसे विषयों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें