फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान में नमी के नाम पर किसानों से खेला जा रहा खेल : अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि धान खरीद के मामले में किसानों के साथ नमी की प्रतिशतता में खेल खेले जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों के लिए 17 फीसदी तक नमी के धान को खरीदने की स्वीकृति दी है। अनेक ऐसे स्थानों पर देखने में आ रहा है कि किसानों को जानबूझकर नमी ज्यादा बताकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्मा ने कहा कि जिले की अनेक ऐसी मंडियां हैं जहां अभी तक नरमा व धान की खरीद ही शुरू नहीं हो पाई जिससे किसान सरकारी रवैये से पूरी तरह से खिन्न नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी पहले से ही इस बात की पक्षधर है कि किसानों के पास अपनी धान सुखाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, इसलिए 25 फीसदी तक नमी की मात्रा को स्वीकार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि धान में 25 फीसदी से अधिक नमी की मात्रा है तो मार्केट कमेटी प्रशासन उसे अपने स्तर पर सुखाने का काम करें। जजपा जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि भाजपा स्वयं को किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बताती है मगर आज तक किसानों की कोई भी फसल एमएसपी पर नहीं खरीदी जा रही। इससे उसका किसान हितैषी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि डीएपी व यूरिया की कमी भी किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने के समान है क्योंकि इस समय किसान वर्ग प्राकृतिक आपदा का शिकार है और उसकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो चुकी है मगर सरकार उसे मजबूत बनाने की दिशा में पूरी तरह उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें