फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नलकूप कनेक्शन मामला: किसान यूनियन ने फूंका भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला

Thu, 11 May 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
protest - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में ठेकेदार व विद्युत निगम के कर्मचारियों की मिलीभगत से गांवों में किए गए नलकूपों के फर्जी कनेक्शनों के मामले में किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को किसानों द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व किसानों ने भ्रष्ट अधिकारियों की शवयात्रा निकाली व नारेबाजी करते हुए रोष जाहिर किया। किसानों ने फिर दोहराया कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें नहीं मानता तब तक वे रोजाना यहां धरना देंगे।
विज्ञापन


किसान नेता विकल पचार, सुनील ओलक रूपावास, जगदीश ओलक रूपावास, मुकेश कुमार माखोसरानी उपप्रधान, रायसाहब ढूकड़ा, प्रेम सिंह ढूकड़ा, रामगोपाल ढूकड़ा, मदन सिंह कुताना, दयाराम, ताराचंद, विक्रम सिंह रूपावास, खेताराम, राजेंद्र, कमेटी प्रधान, गुरटेक सिंह बेगू आदि ने बताया कि ट्यूबवेल कनेक्शन काटने के कारण किसान चिंतित हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए किसानों को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन लेने से पूर्व उन्होंने पूरा पैसा जमा करवाया था, लेकिन इसमें जमकर भ्रष्टाचार किया गया। अब किसाना के कनेक्शनों को फर्जी बताकर काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिजाई का समय चल रहा है, लेकिन अगर बिजाई नहीं हुई तो वे अपने परिवार को कैसे पालेंगे। इससे उनके भूखे मरने तक की नौबत आ गई है। वहीं, कई किसान ऐसे हैं, जो ढाणियों में रहते हैं और पीने के पानी का भी सहारा ट्यूबवेल ही हैं। उन्होेंने मांग करते हुए कहा कि उनके कनेक्शन जोड़े जाएं, किसानों पर किया गया जुर्माना माफ किया जाए व फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वे अपना रोष प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें