फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज न चुका पाने पर किसान ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अबूबशहर गांव में एक किसान ने अपने खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मृतक करीब सुबह 5 बजे खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अबूबशहर निवासी कमला देवी के तीन बेटे व एक बेटी हैं। इनमें से केवल एक बेटी ही विवाहित है। तीनों भाई अविवाहित हैं। वीरवार को उनका बेटा मनोहर लाल उर्फ मोहन लाल 30 वर्षीय अलसुबह खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। उसका शव अपने खेत मे शीशम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के भाई राजेन्द्र ने बताया कि उनके पास एक एकड़ जमीन है। तीनों भाई मां के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। डेढ़ साल पहले खेत में ट्यूबवेल लगवाया था। उसका कर्जा आज भी चल रहा है। परिवार पर करीब चार लाख से अधिक का कर्जा है। इसे चुकाने के लिए पूरा परिवार परेशान रहता है। वह कर्ज व बीमारी की चिंता में बहुत परेशान रहता था। राजेन्द्र का कहना है कि उनके भाई मोहन लाल ने आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है। एएसआई आत्मा राम ने बताया कि राजेन्द्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें