फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान ने खेत में लगाई पराली को आग, कृषि अधिकारी से की गाली गलौज, दिया धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव केरांवाली में एक किसान ने अपने खेत में पराली को आग लगा दी। कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उक्त किसान ने उनके साथ गाली-गलौज की और धक्का भी दे दिया। थाना नाथूसरी चोपटा पुलिस ने कृषि अधिकारी की शिकायत पर आरोपी किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव केरांवाली निवासी किसान सुरेंद्र बेनीवाल ने अपने खेत में पराली को आग लगा दी। जीपीएस लोकेशन के आधार पर कृषि अधिकारी होशियार सिंह, पटवारी व ग्राम सचिव को लेकर मौके पर पहुंचे। कृषि अधिकारी ने आरोप लगाया कि जब वे खेत में पहुंचे तो खेत मालिक किसान सुरेंद्र बैनीवाल ने हाथ में जेली लेकर उन्हें गालियां निकालने लगा और उसका हाथ पकड़कर धक्का दे दिया। आरोपी किसान ने कहा कि यह मेरा खेत है, मैं जो मर्जी करुं। यहां से चले जाओ नहीं तो बहुत बुरा होगा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें