फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेबोले किसान: आप लिखित में आश्वासन दें, हम धरना उठा लें

Tue, 02 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी पानी के लिए गांव भारूखेड़ा के किसानों का संघर्ष रंग लाया।
विज्ञापन


नहरी विभाग के मंडल अभियंता ने किसानों की सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। माइनर में पानी पूरा होते ही सोमवार को चार घंटा चले धरना-प्रदर्शन के बाद किसान शांत हो गए।
 
बैठने के लिए किसानों ने दी चारपाई
सोमवार सुबह करीब नौ बजे किसान प्रहलाद सिंह, बलवंत सिंह, प्रवीण कुमार, कालू राम, लाधू राम, किशोरी, दया राम, बनवारी लाल के नेतृत्व में भारूखेड़ा माइनर की टेल पर एकत्र हुए।
विज्ञापन


किसान वहीं दरी बिछाकर बैठ गए। किसानों ने नहरी विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तय समयानुसार तहसीलदार मातू राम नेहरा मौके पर पहुंच गए, जबकि नहरी विभाग के मंडल अभियंता बीके जग्गा 10.30 बजे पहुंचे। किसानों ने तहसीलदार और मंडल अभियंता को चारपाई पर बैठाया।

किसानों ने मंडल अभियंता को दो टूक शब्दों में कहा कि पिछले चार हफ्तों से एक बूंद पानी उन्हें नसीब नहीं हुआ है। माइनर में एक फुट एक ईंच पानी हर हाल में चलना चाहिए, अन्यथा वे अपने आंदोलन को तेज कर देंगे।

इसकी जिम्मेवारी आपकी होगी। किसानों ने दूसरी मांग रखते हुए कहा कि टेल की हालत दयनीय है, वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं हुई है, इसकी मरम्मत की जाए।

यही नहीं, टेल पर गंदगी का आलम है। किसानों ने मंडल अभियंता को साथ में लेते हुए जंडवाला मोगा दिखाया। किसानों ने बताया कि मोगे से टेल तक लेवल सही नहीं है, जिसकी वजह से पानी उन तक नहीं पहुंच पाता।

किसानों ने यह भी मांग रखी कि आगामी चार हफ्तों तक उन्हें निरंतर पानी मिलना चाहिए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सकें।

लिखित में मांगा आश्वासन
मंडल अभियंता बीके जग्गा ने किसानों की उपरोक्त सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों में उबाल आ गया।

किसानों ने कहा कि वे पिछले चार हफ्तों से विभाग के अधिकारियों के आगे नहरी पानी का रोना रो रहे हैं, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।

केवल आश्वासन मिलते रहे। इस बार भी कहीं ऐसा न हो, इसलिए उन्हें लिखित में आश्वासन दें। इस पर बात बिगड़ गई।

मंडल अभियंता ने स्पष्ट किया कि वे लिखित में कुछ नहीं दे सकते, किसान उन पर भरोसा करें। किसानों को भरोसा दिलाने के लिए मंडल अभियंता ने तुरंत टेल पर सफाई कार्य आरंभ करवा दिया।
    
माइनर में पानी पूरा करवाने के बाद पहुंचे एक्सईएन
रविवार को धरना प्रदर्शन के दौरान जेई नवीन कुमार, एसडीई अशोक कुमार को किसानों ने बंधक बना लिया था। सोमवार को ऐसी स्थिति से बचने के लिए एक्सईएन बीके जग्गा माइनर में पानी पूरा करवाने के बाद ही किसानों के बीच पहुंचे थे।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि टेल से करीब 1100 एकड़ खेतिहर जमीन जुड़ी हुई है। पानी न पहुंचने के कारण पिछले एक माह से गेहूं की बिजाई प्रभावित हो रही थी।

पुलिस बल रहा मौजूद
जेई तथा एसडीई को बंधक बनाए जाने पर किसानों के गुस्से को देखते हुए सोमवार को मौका पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

किसानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गुप्तचर विभाग भी मौका पर डटा रहा। इस दौरान गुप्तचर विभाग के कर्मी वाट्स एप के जरिए उच्च अधिकारियों को परिस्थितियों से अवगत करवाते दिखे।

माइनर में पानी पूरा करवा दिया
माइनर में पानी पूरा करवा दिया गया है। किसानों की शेष सभी मांगे जल्द पूरी कर दी जाएंगी। सफाई का कार्य आरंभ करवा दिया गया है।

माइनर में चल रहे पानी की चौबीस घंटे रिपोर्ट करने के लिए बेलदार लगा दिया गया है। माइनर की सही ढंग से लेवलिंग करवाई जाएगी।

जल्द ही टेल को नया बना दिया जाएगा। भारूखेड़ा के किसानों को आगामी चार हफ्तों में निरंतर नहरी पानी दिया जाएगा।
-बीके जग्गा, मंडल अभियंता नहरी विभाग, सिरसा

किसानों की मांगों को मान लिया
नहरी विभाग ने किसानों की सभी मांगों को मान लिया है। माइनर में पानी पूरा हो गया है, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
-मातू राम नेहरा, तहसीलदार, डबवाली


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें