फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों ने बाद दोपहर किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा नेतृत्व में एकता चौक पर एकत्रित होकर रोष जताया और हिसार में किसानों व महिलाओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की पुतला फूंका। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि लगातर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। उन्होंने हिसार में मुख्यमंत्री द्वारा कोविड सेंटर के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे थे और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जता रहे थे, लेकिन पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए किसानों व महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें