जिले में ब्लैक फंगस का मरीज रविवार रात को सिरसा के निजी अस्पताल में आया। यह मरीज राजस्थान के हनुमानगढ़ का है। निजी अस्पताल में इसका ऑपरेशन किया गया है। ईएनटी चिकित्सक सुदीप मुंजाल ने बताया कि पहले आए मरीजों की हालत अभी स्थिर है। रविवार रात को आए मरीज की जानकारी सिविल अस्पताल को दे दी है। बतां दे कि अभी तक सिरसा में कुल सात मरीज मिले हैं। इसमें से तीन फतेहाबाद के और तीन सिरसा के हैं। जबकि एक मरीज राजस्थान का है। सीएमओ मनीष बंसल ने कहा कि नए मरीज की रिपोर्ट मिल गई है।