सिरसा। गांव केलनियां में खेत में स्प्रे करने के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार इत्तफाकिया की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव केलनियां के पर्व सरपंच श्रीराम ने बताया कि 45 वर्षीय सुनील वीरवार को खेत में स्प्रे करने के लिए गया था। स्प्रे करने के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। शुक्रवार को किसान सुनील की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और दोपहर के समय उसकी मौत हो गई।