फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Fri, 25 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा जिले में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को दिन दहाड़े गन हाउस से बंदूकें लूटने की वारदात अभी सुलझी नहीं है कि बुधवार रात को शहर के ए ब्लॉक में कुछ बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर घर में डाका डाल दिया। हथियार से लैस बदमाश मकान से चार लाख रुपये व लाखों के जेवरात लूटकर
विज्ञापन

फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाश काफी देर तक मकान के बाहर घूमते रहे। खुफिया कैमरे में बदमाशों के चेहरे कैद हो चुके हैं। एक के बाद एक लूट की वारदात होने से पुलिस अधिकारी सन्न हैं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
    जानकारी के अनुसार कंफेक्शनरी की दुकान करने वाले अश्विनी राठी का ए ब्लॉक में सीएमके महिला कॉलेज के सामने मकान है। बुधवार रात करीब दस बजे तक पूरा परिवार घर में था। इसके बाद अश्विनी राठी का बेटा प्रतीक राठी पड़ोस में हो रही शादी में शिरकत करने चला गया। पीछे से घर में अश्विनी राठी, पत्नी आशारानी, बहू शैली व पोती राशि घर में थे। घर का गेट बाहर से खुला था और रात करीब दस बजे तीन युवक घर में घुसे। एक युवक कमरे के अंदर दाखिल होकर परिवार के बीच जाकर खड़ा हो गया और पिस्टल दिखाते हुए कहा कि ‘घर में जितना रुपया है निकाल कर दे दो  नहीं तो सभी को गोली मार दूंगा’। अश्विनी राठी ने कहा कि घर मेें कोई रुपया नहीं है। ये बोलते ही बाहर खड़े दोनों बदमाश कमरे मेें आए और अश्विनी राठी को थप्पड़ मारा। ऐसे में पत्नी आशा डर गई और बदमाशों से कहा कि मारना मत, जो भी है तिजोरी में ही पड़ा है। आशा उन्हेें तिजोरी के पास ले गई। तिजोरी खुली तो बदमाशों ने सारा रुपया निकाल लिया। तिजोरी में चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने धमकाते हुए घर में रखे सारे जेवरात मांगे। आशा और बहू ने घर में पड़े जेवरात निकालकर बदमाशों के हवाले कर दिए। बदमाशों ने शरीर पर पहने हुए गहने भी निकलवा लिए। अश्विनी राठी का कहना है कि बदमाशों ने उसकी पोती को उठा लिया लेकिन रुपया व जेवरात मिलने के बाद किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। जाते समय बदमाशों ने पोती को 15 रुपये दिए और कहा बेटा इसकी चीज खा लेना। बदमाशों ने कमरे मेें रखे मोबाइल फोन उठाए और फरार हो गए। उनके जाने के बाद परिवार वालों ने शोर मचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी। शहर थाना प्रभारी सुभाष कुमार व सीआईए प्रभारी राजेंद्र गोदारा पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से घटना के संबंध में सारी जानकारी जुटाई। घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाली तो बदमाशों की फोटो उसमें कैद मिली। फुटेज देखने से पता चला कि बदमाश काफी देर तक घर के बाहर घुम रहे थे। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा इस रोड पर जीतने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं
उनकी फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पता चल सके कि बदमाश वारदात को अंजाम देकर किस रास्ते और किस वाहन में  सवार होकर फरार हुए हैं।

चार दिनों में तीसरी वारदात
सिरसा गन हाउस से बंदूकें लूटने की वारदात के बाद से चार दिनों के अंदर लूटपाट की तीन वारदातें हो चुकी हैं। लगातार हुई वारदातों से सिरसावासियों के असुरक्षा की भावना पैदा हो चुकी है। बंदूकें लूटने वाले बदमाशों की पहचान होने के बाद से जींद के इस गैंग को दबोचने के लिए एटीएस, जींद सीआईए, हिसार व सिरसा पुलिस की टीमें जीन-जान से जुटी हैं।  सोमवार को हुई इस वारदात के बाद मंगलवार को जिले के पक्शा शहीदा में कुछ बदमाशों ने पिस्तोल के बल पर शराब के ठेके में लूटपाट की। बदमाश 21 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। बुधवार रात को ए ब्लॉक में घर में घुसकर डकैती की वारदात ने तो सुरक्षा व्यवस्था के सारे दावे खोखले साबित कर दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस
मकान मालिक अश्वनी राठी का बयान लेकर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस, सीआईए व स्पेशल स्टाफ पुलिस की टीमें वारदात को सुलझाने और बदमाशों तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें