फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं आई शादी की दलीलें, रात्रि को ही युवती को अपने साथ ले गई पुणे पुलिस

Wed, 23 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। बीते सोमवार को गांव घुकांवाली से बरामद हुई पुणे महाराष्ट्र की युवती को पुणे पुलिस सोमवार रात्रि को ही अपने साथ लेकर ओढां से रवाना हो गई। इस मामले में घुकांवाली निवासी कर्म सिंह ने पुलिस के समक्ष अपनी शादी के फोटोग्राफ पेश कर एक मासूम बच्चा दिखाते हुए युवती को अपनी पत्नी होने की काफी दलीलें दी लेकिन पुणे पुलिस के समक्ष उसकी एक न चली। पुलिस ने उल्टा उसे ही इस मामले में आरोपी बनाने की बात कही। पुलिस ने बरामद युवती से इस बारे उसकी मर्जी पूछी तो उसने अपने माता-पिता के साथ जाने की बात कही। इस पर घंटों चली जदोजहद उपरांत दो वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने कर्म सिंह को साैंप दिया और युवती को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

    पुलिस ने जब युवती को घुकांवाली से बरामद किया तो उस समय वह बदहवास स्थिति में थी लेकिन बाद में सामान्य होने पर उसने पुलिस और मीडिया के समक्ष ये बताया कि जब वह पुणे से दिल्ली आ रही थी तो ट्रेन में सवार एक युवक और उसकी मां उसे बहला फुसलाकर पंजाब क्षेत्र में ले गए जहां उसे शादियों के नाम पर उसे तीन जगहों पर बेच दिया और चौथी बार घुकांवाली के कर्म सिंह के साथ उसका विवाह कर दिया। इससे उसके दो वर्षीय एक लड़का व  करीब तीन माह का एक बच्चा गर्भ में है। युवती के अनुसार पंजाब में उसे ये भी नहीं पता था कि ये कौन सा क्षेत्र है। युवती के अनुसार पंजाब के उक्त लोगों ने उसके  साथ तीन चार अन्य लड़कियों को भी इसी तर्ज पर बेचा था।
    इसे युवती व उसके परिजनों की खुशकिस्मती ही समझें कि उसे चार साल बाद भी अपने पिता का मोबाइल नंबर याद था जिस पर उसने मौका पाकर अपने पिता को सूचित कर दिया। युवती के पिता संजय बाबूराव जाधव व उसकी मां अर्चना संजय जाधव ने बताया कि उन्होंने तो उम्मीद ही खो दी थी कि उनकी बेटी कभी उन्हें  मिलेगी। इसके लिए उन्होंने पुणे पुलिस के अलावा दिल्ली के  रक्षा एवं सुरक्षा ट्रस्ट की इंदू राजपूत, शहीद भगत सिंह बिग्रेड सिरसा व ओढां पुलिस का आभार जताते हुए  कहा कि अगर सभी का सहयोग न होता तो उनकी बेटी उन्हें नहीं मिल पाती।  
विज्ञापन


ये है जांच का विषय
पंजाब के जीरा निवासी पटवारी व किंद्री नामक जिस महिला द्वारा ये शादी के नाम पर लडक़ी बेचने का जो ये मामला सामने आया है जिसके बाद अंदेशा जताया जा  रहा है कि उक्त लोग लड़कियों की खरीद फरोख्त करते हैं। अगर पुलिस के हाथ उक्त लोगों तक पहुंचते हैं तो एक गिरोह सामने आ सकता है जिनसे पुलिस को इस धंधे  से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं। पंजाब के उक्त लोगों के खिलाफ पुणे पुलिस ने क्या कार्यवाही की है अभी तक इस बारे कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।  

देखिए ये मामला पुणे पुलिस का है। इसमें ओढां पुलिस ने सिर्फ सहयोग किया है। आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जाएगी ये तो पुणे पुलिस ही बता सकती है। हां लड़की को उक्त पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

 - दले राम महला, थाना प्रभारी ओढां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें