फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : कोर्ट परिसर में 41 लाख की लागत से बनेगा नया बार रूम

Wed, 05 Apr 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हितेश चतुर्वेदी
विज्ञापन

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन के प्रयास से जिला कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए सरकारी खर्च से नया बार रूम बनाया जाएगा। इस पर 41 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस माह पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा। नए बार रूम का आकार पहले वाले से डेढ़ गुना ज्यादा होगा। इसमें वकीलों के लिए लाइब्रेरी, वाईफाई व कंप्यूटर की सुविधा होगी। इसके अलावा अटैच बाथरूम भी होगा।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी ने बताया कि बार सदस्यों की संख्या 2250 हो चुकी है। इस कारण मौजूदा बार रूम काफी छोटा पड़ गया है। बार रूम में कोई भी आयोजन या बैठक होती है, तो सारे वकील बार रूम में एक साथ बैठ नहीं सकते। बहुत से वकीलों को बार रूम के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। आठ साल से वकील इस बाबत मांग कर रहे थे कि बार रूम का साइज बड़ा किया जाए। इस वर्ष एसोसिएशन ने सरकार समक्ष मांग रखी कि बार रूम को सरकारी खर्च पर नए से बनाया जाए। सरकार ने एसोसिएशन की मांग मान ली और इसके लिए 41 लाख 73 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया। प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी का कहना है कि सिरसा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सरकारी खर्च पर निर्माण होगा।
विज्ञापन


बिजली को लेकर आत्मनिर्भर बनी एसोसिएशन
सिरसा जिला बार एसोसिएशन बिजली के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो चुकी है। यह सब सोलर पावर प्लांट लगाने के कारण हुआ है। पहले हर माह 25 से 30 हजार रुपये बिजली बिल आया करता था, लेकिन अब मार्च में सिर्फ 305 रुपये बिजली बिल आया है।
विज्ञापन



बार रूम वकीलों की संख्या बढ़ने से छोटा पड़ गया था। अब एसोसिएशन की मांग पर सरकार अपने खर्च पर नया बार रूम बनाने जा रही है। इसके लिए 41 लाख 73 हजार रुपये का बजट जारी हुआ है। इस माह इसका टेंडर जारी हो जाएगा। नए बार रूम में वकीलों को हर सुविधा मिलेगी। - एडवोकेट गणेश सेठी, प्रधान बार एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें