फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा : कॉलेज में शुरू होंगे नए कोर्स, छात्राओं की मांग पर सरकार को भेजा प्रस्ताव

Wed, 05 Apr 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के एकमात्र राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। नए शिक्षा सत्र में विभाग की ओर से नए कोर्स शुरू किए जाने की मंजूरी मिल सकती है। छात्राओं की मांग पर कॉलेज प्रशासन ने सरकार और विभाग के पास यूजी और पीजी कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सरकार ने अब कॉलेज में नया ट्यूबवेल लगाने की भी मंजूरी दे दी है। फंड भी आ चुका है, जल्द ही काम शुरू होगा।
बरनाला रोड स्थित राजकीय महिला कॉलेज छात्राओं के लिए एकमात्र राजकीय कॉलेज है, जहां कम फीस में अच्छी पढ़ाई होती है। कॉलेज में इस समय बीए, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी मेडिकल और बीकॉम के कोर्स संचालित है। कॉलेज में जिले की करीब 1800 छात्राएं शिक्षा हासिल कर रही हैं। अब कॉलेज प्रशासन ने सुविधाएं बढ़ाने के लिए योजना तैयार की है। इस बार छात्राओं ने नए पीजी कोर्स शुरू करने की मांग है। कॉलेज की ओर से प्रस्ताव तैयार करके विभाग के पास भेजा गया है। अब मंजूरी मिलने पर आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। नए कोर्स शुरू होने के बाद छात्राओं को निजी कॉलेज या दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये कोर्स शुरू करने की तैयारी
कॉलेज में नए शिक्षा सत्र से एमए हिंदी, एमए इकोनॉमिक्स, एमए पंजाबी, एमए इतिहास, एमकॉम शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा स्नातक स्तरीय कोर्स बीसीए को भी शुरू करने की डिमांड छात्राओं की ओर से आई है। इसका प्रस्ताव करके कॉलेज प्रशासन ने विभाग के पास भेजा है। सरकार और विभाग की मंजूरी मिलने के बाद सुविधाएं बढ़ेंगी।

खत्म होगी पानी की किल्लत, नया ट्यूबवेल लगेगा
कॉलेज में जल्द ही पेयजल की भी किल्लत खत्म होगी। कॉलेज ने नए ट्यूबवेल की डिमांड भेजी थी। इसे सरकार ने मंजूर कर लिया। अब कॉलेज में नया ट्यूबवेल लगेगा। इसके लिए करीब 7 लाख 84 हजार रुपये का फंड भी भेज दिया गया है। कॉलेज की ओर से अब जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे कॉलेज में पानी की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन


नए कोर्स शुरू करने के लिए भेजा है प्रस्ताव : डॉ. रामकुमार जांगड़ा
कॉलेज में छात्राओं की ओर से डिमांड आई थी कि नए कोर्स शुरू किए जाएं। इसलिए पीजी और यूजी के नए कोर्स शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद नए कोर्स शुरू होंगे और छात्राओं को कहीं ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही कैंपस में पेयजल की किल्लत भी अब खत्म होगी। नया ट्यूबवेल स्थापित किया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है और फंड भी आ गया है। -डॉ. रामकुमार जांगड़ा, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें