फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में फंसी एक्सप्रेस रेलगाड़ियां, यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

Sat, 03 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। कोहरे की वजह से लंबी दूरी की सवारी रेलगाड़ियां प्रभावित हो रही हैं। लगातार चौथे दिन अवध-आसाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आई। वहीं अहमदाबाद-जम्मू तथा कालका-बाड़मेर भी देरी से डबवाली पहुंची।
विज्ञापन

    आसाम के डिबरूगढ़ से चलने वाली अवध-आसाम एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 8.38 पर डबवाली पहुंची। जो कि अपने निर्धारित समय से साढ़े नौ घंटे लेट थी। इस रेलगाड़ी को एक  दिसंबर को रात 11.08 बजे डबवाली पहुंचना था। अहमदाबाद से जम्मू जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट पहुंची। डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6.38 बजे है। यह गाड़ी 7.33 पर डबवाली आई। कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस गाड़ी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से डबवाली पहुंची। यह गाड़ी सुबह 5.05 पर डबवाली पहुंचती है। शुक्रवार को गाड़ी 8.07 बजे पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार शाम से ही कोहरा छाने लगा था। ऐसे में जम्मू से अहमदाबाद को जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी का डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 19.08 बजे (शाम सात बजकर 08 मिनट) है। यह गाड़ी करीब एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें