फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पीएम श्री राजकीय विद्यालय बणी के 12 विद्यार्थियों ने प्राप्त की मेरिट

Wed, 14 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां की मेधावी छात्रा आरती।
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय विद्यालय बणी के 12 विद्यार्थियों ने प्राप्त की मेरिट
विज्ञापन

रानियां। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी के 12 विद्यार्थियों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मेरिट प्राप्त की है। स्कूल के 10 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य अनिल कुमार गर्ग ने बच्चों को बधाई दी। पंजाबी अध्यापक अजमेर सिंह ने बताया कि 12वीं में छात्रा खुशबू व चरणजीत ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त का स्कूल में प्रथम, पूजा ने 86.6 अंक के साथ दूसरा और आरती ने 84.8 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नाथूसरी कलां में कक्षा 12वीं का शानदार परीक्षा परिणाम
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इसके लिए बीईओ सतवीर सिंह ढिढारिया ने सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ सतवीर ने बताया कि विज्ञान और कला वर्ग के कुल 51 बच्चों ने मेरिट में स्थान पाया। इनमें से 24 बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के हैं। कुल 40 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल प्राप्तांक 500 में से विद्यालय की छात्रा डिंपल ने सर्वाधिक 476 अंक प्राप्त किए। इसका औसत 95.2 प्रतिशत रहा। अंजनी के 462 अंक 92.4 प्रतिशत रहे। भावना ने 446 और चेष्टा ने 443 अंक प्राप्त किए। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने, आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय के प्रवक्ता दलबीर सिंह ने सभी बच्चों अभिभावकों, मेहनती और लगनशील शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें