फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 24 घंटे बाद खुलेगी ईवीएम, होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 03 Jun 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 घंटे बाद मंगलवार को ईवीएम खुलने के बाद हो जाएगा। 4 जून को मतगणना का कार्य होना है और इसके बाद पता चलेगा कि इस बार सिरसा लोकसभा सीट पर किसी ताजपोशी होती है।
विज्ञापन

सिरसा सीट के लिए इस बार प्रमुख दलों में कांग्रेस से कुमारी सैलजा, भाजपा से डॉ. अशोक तंवर, जजपा से रमेश खटक व इनेलो से संदीप लोट सहित 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 25 मई को इन उम्मीदवारों का भाग्य मतदान के बाद ईवीएम में बंद हो गया था। इसके बाद से ही सभी पार्टी के कार्यकर्ता गुना भाग में जुटे हुए हैं। किस बूथ पर कितने मत डले और किस पार्टी को कितने मत मिल रहे हैं, इसका मंथन चल रहा है। वहीं जैसे-जैसे मतगणना की तारीख नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के भी बैचेनी बढ़ रही है।
हालांकि सिरसा लोकसभा सीट पर इस बार मतदान को लेकर काफी गहमागहमी है। जहां भाजपा नेताओं पर नोट बांटने के आरोप लगे। ऐलनाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने मतदान के दौरान इस बात को लेकर हंगामा किया तो सिरसा शहर में कांग्रेस नेता नमन केड़िया के कार्यालय पर तोड़फोड़ हुई। वहीं उनके ऊपर भाजपा प्रत्याशी की अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका और बच्चों पर हमला करने के आरोप लगे। जिससे बाजार में तनाव की स्थिति रही थी।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे आरंभ होगी मतगणना
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) में 4 जून को सुबह 8 बजे मतगणना का कार्य आरंभ हो जाएगा। यहां पर सिरसा जिले के पांचों हलके सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली, रानियां व कालांवाली की मतगणना होगी। वहीं फतेहाबाद के महिला महाविद्यालय में फतेहाबाद, टोहाना व रतिया तथा नरवाना हलके की मतगणना जींद में होगी।
ये चार मुख्य प्रत्याशी हैं मैदान में
भाजपा ने कर दी थी मतगणना से करीब ढाई माह पूर्व ही सिरसा संसदीय सीट से अपने प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर की घोषणा कर दी थी। ताकी प्रत्याशी को प्रचार-प्रसार के लिए पूरा समय मिल सके। वहीं कांग्रेस ने काफी समय के बाद अपने प्रत्याशी कुमारी सैलजा के नाम की घोषणा की थी। इसके अलावा जजपा से रमेश खटक व इनेलो से संदीप लोट मैदान में हैं। वहीं मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें