फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ब्याज सहित लोन भरने के एक महीने बाद भी किसान को नहीं मिली एनओसी

Sat, 30 Nov 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैंक के बाहर खड़ा पीडि़त किसान।
विज्ञापन
रानियां। ब्याज सहित लोन भरने के एक महीने बाद भी किसान एनओसी के लिए एचडीएफसी बैंक शाखा रानियां का चक्कर काट रहा है। पीड़ित किसान ने बैंक की लोन शाखा के प्रबंधक पर प्रताड़ित करने और बेवजह चक्कर कटवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिरसा निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उसने एचडीएफसी बैंक की शाखा रानियां से 34 लाख रुपये का लोन लिया था। उसने ब्याज सहित लोन की जितनी राशि बनती थी, उसे 29 अक्तूबर 2024 को भर दी थी। लोन की राशि भरने के बाद बैंक कर्मचारी की ओर से दो से तीन दिन में एनओसी देनी की बात कहा गई।
बलवीर सिंह ने बताया कि वह एनओसी के लिए पिछले एक महीने से शाखा में चक्कर काट रहा है। हर बार एक-दो दिन में एनओसी देने का आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। उन्होंने बैंक प्रबंधक से एनओसी शीघ्र जारी करने के लिए प्रार्थना की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। शुक्रवार को जब वह बैंक में एनओसी लेने के लिए आया तो बैंक प्रबंधक गुरविंद्र सिंह ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और अभद्र व्यवहार भी किया।
विज्ञापन

बलवीर सिंह का कहना है कि वह पेश से किसान है। इस समय खेत में बिजाई का कार्य चल रहा है। वह अपना बिजाई का काम बीच में छोड़कर बैंक आया है, लेकिन इतने चक्कर काटने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

-
बलवीर का बैंक में लोन चल रहा था जो उसने कुछ दिनों पहले ब्याज सहित चुकता कर दिया है। एनओसी न मिलने की शिकायत आज ही मेरे पास आई है। एनओसी जारी करने के लिए जरूरी प्रक्रिया बैंक की ओर से जारी है। सोमवार तक बलवीर सिंह को एनओसी जारी कर दी जाएगी। - गुरविंद्र सिंह, शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें